G. K. - May Series - 9

1. भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणी नोक है ?
Ans. केप केमोरिन

2. भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु है ?
Ans. इन्दिरा प्वाइण्ट

3. भारत और चीन के बीच कौन-सी रेखा सीमा निर्धारण करने का कार्य करती है ?
Ans. मैकमोहन रेखा

4. भारत एवं पाकिस्तान को विभाजित करने वाली रेखा कहलाती है ?
Ans. रेडक्लिफ रेखा

5. ग्लोब पर कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
Ans. आठ

6. मदुरै कहाँ है ?
Ans. तमिलनाडु में

7. भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
Ans. लखनऊ में

8. भारत में ऊर्जा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्त्रोत है ?
Ans. कोयला

9. भारत के तट रेखा की लम्बाई है ?
Ans. 6100 किमी

10. भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ है ?
Ans. बांग्लादेश

11. भारत का पूर्वी समुद्री तट किस नाम से जाना जाता है ?
Ans. कोरोमण्डल तट

12. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
Ans. उत्तरी और पूर्वी

13. भारत की सबसे बड़ी सुरंग जवाहर सुरंग किस राज्य में अवस्थित है ?
Ans. जम्मू और कश्मीर

14. सियाचिन ग्लेशियर भारत के किस राज्य में है ?
Ans. जम्मू कश्मीर

15. उत्तर भारत में उप हिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को क्या कहा जाता है ?
Ans. भावर

16. भारत की उतरी सीमा पर स्थित पर्वत है ?
Ans. हिमालय

17. भारत के किस प्रदेश की सीमाएँ तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती है ?
Ans. सिक्किम

18. भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर है ?
Ans. गाडविन आस्टिन

19. भारत की कौन-सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है ?
Ans. हिमालय

20. भारत में कौन-सी पर्वत श्रेणी केवल एक राज्य में फैली हुई है ?
Ans. अजन्ता