G. K. - May Series - 10

1. भारत में सबसे अधिक कहाँ सौर ऊर्जा उत्पादन होता है ?
Ans. राजस्‍थान

2. भारत में पवन ऊर्जा का सबसे उत्पादक राज्य कौन सा है ?
Ans. तमिल नाडु

3. भारत में स्थापित कुल ऊर्जा क्षमता का कितना % पवन ऊर्जा से प्राप्त होता है ?
Ans. 6 %

4. अरावली पर्वत का सर्वोच्च शिखर क्या कहलाता है ?
Ans. गुरुशिखर

5. तुजू दर्रा भारत को किस देश से जोड़ता है ?
Ans. म्यान्मार

6. नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है ?
Ans. मध्य प्रदेश

7. भारत में ताजे जल की सबसे बड़ी झील वूलर किस राज्य में स्थित है ?
Ans. जम्मू-कश्मीर

8. भारत की प्रसिद्ध लैगून झील है ?
Ans. चिल्का झील

9. भारत के किस राज्य में फुल्हर झील स्थित है ?
Ans. उ. प्र. में

10. भारत में प्रथम बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना का निर्माण निम्न में से किस नदी पर किया गया है ?
Ans. दामोदर

11. भारत के कोरोमण्डल तट सर्वाधिक वर्षा होती है ?
Ans. अक्टूबर-नवम्बर में

12. भारत में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान है ?
Ans. मावसिनराम

13. भारत के किस राज्य में जाड़े के मौसम में वर्षा होती है ?
Ans. उड़ीसा

14. भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा किस मानसून से होती है ?
Ans. दक्षिण-पश्चिम

15. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
Ans. देहरादून

16. भारत में वृक्षारोपण उत्सव जिसे 'वन महोत्सव' के नाम से जाना जाता है, के जन्मदाता कौन हैं ?
Ans. के. एम. मुंशी

17. विश्व के कुल वन क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हिस्सा भारत में है ?
Ans. 2.82 %

18. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब की गई थी ?
Ans. 1981 ई. में

19. भारत में चन्दन की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध राज्य है ?
Ans. कर्नाटक

20. भारत के प्रमुख वनस्पति कौन-सी है ?
Ans. पतझड़ वन